शमा सिकंदर एलेक्स ओनेल के म्यूजिक वीडियो में

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता-संगीतकार एलेक्स ओ’नेल अपना नया गाना ‘स्टिल ऑन माई’ लेकर आए हैं, जिसमें शमा सिकंदर हैं।

एलेक्स ने कहा, “मैं अपने दिल और आत्मा से लिखता हूं। यह मेरे निजी अनुभवों के बारे में है। यह एक रोमांटिक गाना है, यह प्यार, खोने, अफसोस के बारे में दर्शाता है, चीजों को सही बनाना चाहता है। यह अविश्वसनीय रूप से खुशी और इसके विपरीत (गम के बारे में) भी है।”


‘मैं और चार्ल्स’ में काम कर चुके एलेक्स का ‘स्टिल ऑन माइ माइंड’ पहला संगीत वीडियो है। यह गाना दो प्रेमियों के बारे में है।

उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन के लिए एक प्रेमगीत है, और इसीलिए मुझे लगा कि फिलहाल इसे रिलीज करना महत्वपूर्ण है।

–आईएएनएस


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)