श्रीलंका : राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आपातकाल की अवधि एक महीने के लिए बढ़ाई

  • Follow Newsd Hindi On  
श्रीलंका : राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आपातकाल की अवधि एक महीने के लिए बढ़ाई

कोलंबो | श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने देश में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए शनिवार को आपातकाल की अवधि को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति ने एक विशेष राज अधिसूचना पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया था कि आपातकाल सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था के संरक्षण और समुदाय के जीवन के लिए आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के प्रबंधन के लिए प्रभावी है।

सिरीसेना ने देश में हुए भयावह आतंकवादी हमले के एक दिन बाद 22 अप्रैल को आपातकाल की घोषणा की थी। हमले में 250 से अधिक लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हुए थे।


इसके बाद उन्होंने इसे 22 मई को आपातकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया, और सुरक्षा बलों ने हमलों से जुड़े संदिग्धों को पकड़ने के लिए देशव्यापी छापेमारी जारी रखी।

पुलिस ने कहा कि आतंकी हमलों के संबंध में अब तक 100 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।


 


भारत, श्रीलंका ने आतंकवाद को साझा खतरा बताया

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)