श्रीलंका : कोरोनावायरस के 14 संदिग्धों में 2 यूरोपीय

  • Follow Newsd Hindi On  

कोलंबो, 8 फरवरी (आईएएनएस)| श्रीलंका में नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित होने के संदेह में दो यूरोपीय समेत 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डेली मिरर अखबार की रपटों के अनुसार, अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इन रोगियों ने कोरोनावायरस से ग्रसित होने के लक्षण की शिकायत की थी, जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों यूरोपीय नागरिकों को संक्रामक रोग अस्पताल(आईडीएच) में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य रोगियों को अन्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के गहन निरीक्षण में रखा गया है।


इसबीच, एपिडेमियोलॉजी इकाई के मुख्य महामारी विशेषज्ञ सुदत समरवीरा ने कहा कि कोरानावायरस से संक्रमित चीनी यात्रियों को अभी भी आईडीएच में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं।

समरवीरा ने कहा कि देश के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर कड़े एहतियाती उपाय किए गए हैं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)