CRPF कांस्टेबल ने जवानों पर चलाई गोली, 3 की मौत, खुद को भी मारी गोली

  • Follow Newsd Hindi On  
CRPF कांस्टेबल ने जवानों पर चलाई गोली, 3 की मौत, खुद को भी मारी गोली

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपने तीन सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सीआरपीएफ कांस्टेबल अजीत सिंह ने बुधवार शाम को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारने से पहले बट्टल बालियां इलाके में एक शिविर के अंदर अपने सहकर्मियों की गोलीमार हत्या कर दिया।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह घटना कथित तौर पर अजीत सिंह व उनके सहकर्मियों के बीच तीखी बहस के बाद हुई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”


छत्तीसगढ़ : बहस के बाद पत्नी की हत्या, CRPF कमांडो गिरफ्तार


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)