सीएए : लाल किला पर योगेंद्र यादव सहित कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किला क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद और उनके साथियों को भी हिरासत में ले लिया। खालिद अपने साथियों के साथ लाल किला से आईटीओ स्थित शहीद पार्क तक जाना चाहते थे।

इस दौरान आईटीओ जाने वाला मार्ग वाहन व पैदल यात्री दोनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। छात्र लाल किला पर प्रदर्शन करने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर बाद 20-25 की संख्या में अलग-अलग रास्तों से पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन के लिए अभी तक पहुंचे सभी छात्र व स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)