सीएए विरोध : प्रदर्शनकारियों को कानूनी मदद उपलब्ध कराएगी कांग्रेस

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर अभियोग का सामना कर रहे लोगों को कांग्रेस कानूनी मदद मुहैया कराएगी। यह जानकारी पार्टी के एक सूत्र ने सोमवार को दी। सूत्र के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मुद्दे पर पार्टी के सदस्यों और वकीलों के साथ बैठक की।

बैठक में प्रियंका गांधी ने वकीलों से कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को कांग्रेस कानूनी मदद उपलब्ध कराएगी और पार्टी पीड़ितों के साथ है।


सीएए विरोधी प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश की राजधानी में सक्रिय हैं, और इसी के मद्देनजर वह विरोध प्रदर्शन में गिरफ्तार लोगों से मुलाकात भी कर रही हैं।

एक परिवार से मिलने के लिए प्रियंका स्कूटी चलाकर उनके गांव पहुंचीं और फिर पैदल चलकर उनके घर गईं।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)