Sikta Vidhan Sabha Seat: क्या सिकटा विधानसभा सीट पर जेडीयू को हरा पाएगी भाकपा (माले) ?

  • Follow Newsd Hindi On  
Sikta Vidhan Sabha Seat result and history

Sikta Vidhan Sabha Seat: तीसरे चरण के मतदान में सिकटा विधानसभा सीट सीट पर असल मुकाबला जेडीयू (JDU) और भाकपा (माले) के बीच होगा। इस बार यहां से JDU ने अपने मौजूदा विधायक खुर्शीद अहमद को टिकट दिया है, वहीं भाकपा (माले) की ओर से वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सिकटा विधानसभा सीट का इतिहास

2009 में हुए परिसीमन से पहले  सिकटी विधानसभा किशनगंज लोकसभा में शामिल था, लेकिन अब वह अररिया लोकसभा में आ गया है। पहले सिकटी विधानसभा क्षेत्र में सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड के अलावा किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड की सभी पंचायतें आती थी लेकिन अब सिकटी और कुर्साकांटा किशनगंज से अलग होकर अररिया में शामिल हो गया है।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर जेडीयू के खुर्शीद ने बीजेपी के दिलीप वर्मा को 2,835 वोटों से मात दी थी। दिलीप वर्मा इस सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। जबकि  खुर्शीद दूसरी बार सिकटा से विधायक चुने गए थे।

इस सीट चुनावी समीकरण

इस सीट पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं की तादाद अच्छी – खासी है। इसके अलावा रविदास, कोइरी और ब्राह्मण जातियां भी यहां खास भूमिका निभाते हैं।

कुल वोटरः 2.61 लाख


पुरुष वोटरः 1.40 लाख (53.6%)

महिला वोटरः 1.21 लाख (46.3%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 10 (0.003%)

Sikta Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जेडीयू – खुर्शीद अहमद

भाकपा (माले) – वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता

जाप – संदीप पटेल

Sikta Vidhan Sabha winner:  सिकटा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Khurshid Urf Firoj Ahmad JD(U) 69870 Dilip Varma BJP 67035
2010 Dilip Varma IND 49229 Khurshid Urf Firoj Ahamad JD(U) 40450
OCT 2005 Khurshed Alias Firoz Alam INC 35811 Dilip Verma SP 28212
FEB 2005 Dilip Verma SP 26161 Khursid Alam Alis Firoz Alam IND 19504
2000 Dilip Kr. Varma BJP 50592 Motiur Rahman CPI(ML)(L) 24147
1995 Deelip Varma CVP 50867 Faiazul Azam JD 32009
1991 D.Verma IND 32810 Salauddin JD 24564
1990 Faiyajul Azam IND 23883 Dillip Kumar JD 16936
1985 Dharmesh Prasad Verma JNP 41257 Gausal Azam INC 24735
1980 Dharmesh Prasad Verma JNP(JP) 36799 Faiyazul Azam INC(I) 25503
1977 Faiyazul Azam INC 28324 Shri Nivas Pandey CPM 9417
1972 Faiyajulazam NCO 16824 Shri Niwas Panday CPM 15771
1969 Raiful Azam INC 22909 Hargun Prasad Shahi LTC 20224
1967 U.S. Shukla CPM 19996 R. Azam INC 17515
1962 Raiful Azam SWA 7308 Mohammad Obaidullah INC 6916
1957 Fazlur Rahman INC 6163 Kedarmani Sukla CPI 4414
1951 Faizul Rahman INC 8056 Kedar Mani Shukla CPI 4255

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)