सिसई विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: हैट्रिक की तलाश में विधानसभा स्पीकर दिनेश उरांव

  • Follow Newsd Hindi On  
सिसई विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019:

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। सिसई विधानसभा सीट (Sisai Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यह सीट लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिनेश उरांव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) उम्मीदवार जिगा सुसरन होरो को हराया था। यह विधानसभा क्षेत्र एसटी के लिए आरक्षित है।

सिसई विधानसभा सीट (Sisai Assembly Constituency) का इतिहास

सिसई विधानसभा क्षेत्र 1951 में बना था। सिसई के पहले विधायक बलिया भगत थे। इस सीट पर उरांव जाति के विधायकों का कब्जा रहा। यहां कांग्रेस के छह व भाजपा के पांच बार विधायक रहे हैं। इसमें कांग्रेस के बंदी उरांव व भाजपा के ललित उरांव सर्वाधिक तीन-तीन बार विधायक चुने गये। वर्ष 2000 में दिनेश उरांव व 2005 में समीर उरांव भाजपा से जीते।


पिछले तीन चुनाव पर नजर डालें तो 2005 में यहां कराए गए चुनाव में भाजपा के समीर उरांव विधायक चुने गए। 2009 के चुनाव में भाजपा को हराते हुए कांग्रेस ने जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता गीताश्री उरांव को जनता ने विधायक बनाया। 2014 के चुनाव में भाजपा ने वापसी की और उसके प्रत्‍याशी दिनेश उरांव विधायक चुने गए।

सिसई विधानसभा सीट का समीकरण

सिसई विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,29,723 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,15,892 और महिला मतदाता 1,13,831 हैं। पिछले चुनाव में 65.98 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसबार चुनावी मैदान में 10 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

सिसई विधानसभा की सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट है, क्योंकि यहां से मौजूद विधायक दिनेश उरांव दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। दिनेश उरांव विधानसभा अध्यक्ष भी हैं। यहां का समीकरण है कि उरांव बहुल क्षेत्र में उनका झुकाव जिस ओर होगा उसी पार्टी की जीत मानी जाती है।


Sisai Assembly Seat Voting Date:

सिसई विधानसभा सीट पर मतदान : 7 दिसंबर, 2019

Sisai Assembly Seat Counting Result Date:

सिसई विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Sisai Constituency Seat Winner 2014 :

सिसई विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भारतीय जनता पार्टी के दिनेश उरांव

List of Polling Stations in Sisai Assembly

सिसई विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

दिनेश उरांव, भाजपा- 44,472

जिगा सुसरन होरो, झामुमो-41,879

हार का अंतर – 25,93

Sisai Assembly Seat Candidates List:  सिसई विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा : जिगा सुसारन होरो
  • भारतीय जनता पार्टी : दिनेश ओरन
  • झारखंड विकास मोर्चा : लोहार ओरन
  • बहुजन समाज पार्टी : संतोष महली
  • राष्ट्रीय देशज पार्टी : पुनीत भगत
  • राष्ट्रीय महिला पार्टी : मुक्तिलता तोप्पो
  • नागरिक अधिकारी पार्टी : सुखदेव ओरन
  • झारखंड पार्टी : सुनीता तोपनो
  • निर्दलीय : शशिकांत भगत
  • निर्दलीय : संजीत मिंज

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Sisai Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)