सीट, मत प्रतिशत में राजग लगातार संप्रग से आगे : सर्वेक्षण

  • Follow Newsd Hindi On  
सीट, मत प्रतिशत में राजग लगातार संप्रग से आगे : सर्वेक्षण

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)| सीवोटर और आईएएनएस के दूसरे दौर के मत सर्वेक्षण में सीवोटर द्वारा 10 मार्च को किए गए सर्वेक्षण की तुलना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सीटों के मामले में थोड़ा बदलाव हुआ है।

10 मार्च के सर्वे की तुलना में राजग के मत प्रतिशत (वोट शेयर) में बढ़ोतरी देखी गई है। सर्वे के मुताबिक, चुनाव पूर्व गठबंधन के आधार पर राजग को कुल 261 सीटें मिलने का अनुमान है। 10 मार्च के सर्वे में ये सीटें 264 थीं। दोनों ही स्थिति में यह बहुमत से थोड़ा कम है। दूसरे दौर के सर्वे के मुताबिक, भाजपा अकेले 241 सीटें जीतने जा रही है।


सीवोटर के सर्वे के मुताबिक, चुनाव पूर्व गठबंधन के आधार पर संप्रग, राजग से बहुत पीछे है। संप्रग के हिस्से कुल 143 सीटें आती दिख रही हैं। इसमें कांग्रेस की 91 और उसके सहयोगी दलों की 52 सीटें हैं। इस महीने के शुरू में हुए सर्वे में कांग्रेस के खाते में 86 और उसके सहयोगियों के खाते में 55 सीटें आई थीं।

सीट, मत प्रतिशत में राजग लगातार संप्रग से आगे : सर्वेक्षण

‘द स्टेट आफ द नेशन मार्च 2019 वेव-2 ओपीनियन पोल’ में संबंधित हफ्ते में 10280 लोगों से उनकी राय पूछी गई। सर्वेक्षण में इस साल पहली जनवरी से 543 लोकसभा क्षेत्रों के 70 हजार लोगों से राय पूछी जा चुकी है।


सर्वेक्षण के मुताबिक, सत्ता की चाबी चुनाव बाद के गठबंधन के पास दिख रही है और इसमें राजग की संभावनाएं बहुत बलशाली हैं, क्योंकि उसे कम सीटों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

वोट शेयर के मामले में राजग को काफी बढ़त मिलती दिख रही है। संप्रग के 30.9 फीसदी मत प्रतिशत के मुकाबले उसे 31.1 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिलता दिख रहा है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)