Sitamarhi Vidhan Sabha Seat: सीता की नगरी में फिर से जीत की तलाश में आरजेडी

  • Follow Newsd Hindi On  
Sitamarhi Vidhan Sabha Seat result and history

Sitamarhi Vidhan Sabha Seat: सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर बीजेपी (BJP) और आरजेडी (RJD) के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। इस बार बीजेपी के टिकट पर यहां से डॉ मिथलेश कुमार एनडीए के प्रत्याशी हैं। वहीं, महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने सुनील कुमार कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है।

सीतामढ़ी विधानसभा सीट का इतिहास

पौराणिक में  इस जगह का उल्लेख सीता की जन्मस्थली के तौर पर किया गया है। सांस्कृतिक रूप से सीतामढ़ी का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। इसलिए इस सीट की महत्ता ज्यादा आंकी जाती है। अब तक यहां हुए 15 चुनावों में पांच बार भाजपा, चार बार कांग्रेस, दो बार राजद, एक-एक बार जनता दल, सीपीआई, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी इस सीट से जीते हैं।


विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर आरजेडी ने अपना विजय परचम लहराया था। राजद के सुनील कुमार ने चार बार के भाजपा विधायक सुनील कुमार पिंटू को 14,722 वोटों से हराया था।

इस सीट चुनावी समीकरण

इस सीट पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं की तादाद अच्छी – खासी है। इसके अलावा रविदास, कोइरी और ब्राह्मण जातियां भी यहां खास भूमिका निभाते हैं।

कुल वोटरः 2.61 लाख


पुरुष वोटरः 1.40 लाख (53.6%)

महिला वोटरः 1.21 लाख (46.3%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 10 (0.003%)

Sitamarhi Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – डॉ मिथलेश कुमार

आरजेडी  – सुनील कुमार कुशवाहा

Sitamarhi Vidhan Sabha winner:  सीतामढ़ी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Sunil Kumar RJD 81557 Sunil Kumar Alias Pintu BJP 66835
2010 Sunil Kumaralias Pintu BJP 51664 Raghwendra Kumar Singh LJP 46443
OCT 2005 Sunil Kumar Alias (Pintu) BJP 50973 Md. Khalil Ansari INC 29720
FEB 2005 Sunil Kumar Alias Pintu BJP 51447 Mohammad Tahir RJD 27683
2003 Suneel Kumar Alias Pintu BJP 73687 Sahid Ali Khan RJD 39344
2000 Shahid Ali Khan RJD 58740 Harishankar Prasad BJP 58705
1995 Hari Shankar Prasad BJP 43255 Shahid Ali Khan JD 41722
1990 Shahid Ali Khan JD 23059 Hari Shankar Prasad IND 16973
1985 Khalil Ansari INC 19254 Ramdeo Singh CPI 14262
1980 Pir Mohammad Ansari INC(I) 22480 Ram Swartha Rai JNP(SC) 19775
1977 Ram Sagar Pd. Yadav INC 27482 Ramswarath Rai JNP 16723
1972 Ram Swarup Singh CPI 26528 Ram Sagar Prasad Yadav NCO 20539
1969 Shyam Sunder Das SSP 14601 Ram Swaroop Singh CPI 13609
1967 K. Sahi INC 19203 M.P. Singh IND 13141
1951 Damodar Jha SP 7677 Ramesh Thakur INC 6449

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)