अपने घोड़े को अजीबोगरीब अंदाज में नाश्ता कराते दिखे सलमान खान, देखें मजेदार वीडियो

  • Follow Newsd Hindi On  
इंस्टाग्राम पर शेयर की सलमान खान ने अपने घोड़े के संग मजेदार वीडियो, देखें क्या कर रहे हैं वो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक मजेदार वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपने घोड़े के साथ पत्ते चबाते दिख रहे हैं। सलमान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पर एक वीडियो साझा किया जहां उन्हें अपने घोड़े को पत्तियां खिलाते देखा जा सकता है। जबकि साथ में वह भी इन पत्तियों को चबाते हुए दिख रहे हैं। अभिनेता ने इस वीडियो को कैप्शन दिया: “मेरे प्यारे घोड़े के साथ नाश्ता ..”।

 


View this post on Instagram

 

Breakfast with my love…

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on


ऐसा लगता है कि सलमान ने पत्तियों को चबाने का आनंद लिया क्योंकि उन्हें खाने के बाद उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा है!”। अभिनेता अभी अपने पनवेल फार्महाउस में लॉकडाउन की अवधि बिता रहे हैं। लगता है कि वहां उनका जानवरों के साथ अच्छा समय बीत रहा है।

सलमान ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने पिता सलीम खान को याद करने की बात कही थी, जो कि इस समय मुंबई के अपार्टमेंट में अकेले रह रहे हैं। सलमान के साथ उनके परिवार के बाकी सदस्य भी लॉकडाउन के कारण मुंबई के पास अपने पनवेल फार्महाउस पर फंसे हुए हैं। उस वीडियो में सलमान ने बताया कि वह तीन सप्ताह से अपने पिता से नहीं मिले हैं।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)