सनी लियोनी का मंत्र: संतुलन बहुत जरूरी है, तब भी जब आप गिर रहे हों

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप पोस्ट करते हुए बुद्धिमत्तापूर्ण बात भी शेयर की हैं।

गुरुवार को सनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्लो-मोशन वीडियो पोस्ट किया। इस क्लिप में सनी ने मस्टर्ड कलर का जंपसूट पहना है और ऐसे पोज दे रही हैं, जैसे वह धीरे-धीरे पूल में गिर रही हों। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, संतुलन बहुत जरूरी है, तब भी जब आप नीचे गिर रहे हों।


फिलहाल सनी एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला की शूटिंग के लिए केरल में हैं। वहीं पिछले महीने उन्होंने मुंबई में अपने पहले वेब शो अनामिका का पहला शेड्यूल किया था। इसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एसडीजे/एएनएम


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)