संयुक्त राष्ट्र को बहुपक्षवाद का मुख्य मोर्चा बनना चाहिए : वांग यी

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजिंग, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने 22 अक्टूबर को बर्न में स्विस फेडरल काउंसिल के सदस्य, स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं से मुलाकात की और संयुक्त राष्ट्र से संबंधित सवालों के जवाब दिए। वांग यी ने कहा, “24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस है, स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र और विश्व व्यापार संगठन जैसे बहुपक्षीय संस्थानों का एक महत्वपूर्ण स्थल है।

संयुक्त राष्ट्र द्वितीय विश्व युद्ध के दर्दनाक सबक पर बनाया गया है। उसने विश्व सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा करने के लिए अपरिवर्तनीय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान दुनिया में एकपक्षवाद और सत्ता की राजनीति का विकास हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और स्थान के सामने अभूतपूर्व चुनौतियां मौजूद हैं। हमें संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का पालन करना चाहिए, एकजुट होकर एकपक्षवाद और धमकाने वाली कार्यवाही का विरोध करना चाहिए, ताकि संयुक्त राष्ट्र के स्थान और अधिकार की रक्षा की जा सके।”


वांग यी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को बहुपक्षवाद का अभ्यास करने का मुख्य मोर्चा बनना चाहिए, वैश्विक चुनौतियों का सामना करना चाहिए और इसके साथ लगातार सुधार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य के रूप में चीन अपने स्वयं के अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य अच्छी तरह निभा लेगा, विभिन्न देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र के केंद्र वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करेगा, संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को बनाए रखेगा, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र के अधिकार और केंद्रीय भूमिका की गारंटी देगा।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)