संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया

  • Follow Newsd Hindi On  

संयुक्त राष्ट्र, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने पुर्तगाली पूर्व अध्यक्ष डियोगो फ्रेटास डो एमराल के निधन पर शोक जताया है। वह महासभा के 50वें सत्र (साल 1995-1996) के अध्यक्ष थे। फ्रेटास डो एमराल का निधन 3 अक्टूबर 2019 को पुर्तगाल में 78 साल की उम्र में हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को बैठक के दौरान फ्रेटास डो एमराल को श्रद्धांजलि दी गई। महासभा के वर्तमान अध्यक्ष तिजानी मुहम्मद बंदे के नेतृत्व में एक मिनट का मौन धारण किया गया।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उनके द्वारा किए गए कामों को याद करते हुए कहा कि फ्रेटास डो एमराल ने समस्याओं का समाधान करने के क्षेत्र में अपनी गहरी छाप छोड़ी है, अंतर्राष्ट्रीय कानून के रक्षक, सुधारक होने के साथ ही वे संयुक्त राष्ट्र को मजबूत करने के समर्थक भी थे।

फ्रेटास के महासभा में अध्यक्ष रहने के दौरान पुर्तगाल के प्रधानमंत्री के पद पर रहे गुटेरस ने आगे बताया कि उन्होंने जिस तरह संयुक्त राष्ट्र के उत्कृष्ट नेतृत्व के जरिए पुर्तगाल की अच्छी छवि पेश की है, इसका मैं गवाह रहा हूं।

फ्रेटास डो एमराल ने पुर्तगाली विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री और उपप्रधानमंत्री का पदभार भी संभाला है। वह साल 1980 और 1981 के बीच थोड़े दिनों के लिए अंतरिम प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)