सोफी को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती : प्रियंका

  • Follow Newsd Hindi On  
सोफी को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती : प्रियंका

मुंबई। सोफी टर्नर के 23वें जन्मदिन पर अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती हैं। पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं प्रियंका ने शुक्रवार को एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें टर्नर अपने प्रेमी गायक जो जोनस के साथ नजर आ रही हैं।

‘इजंट इट रोमांटिक’ की अभिनेत्री ने टर्नर को ‘सबसे सुंदर’ और ‘मजेदार’ शख्सियत बताया। तस्वीर के साथ उन्होंने कहा, “सोफी को जन्मदिन की बधाई। मैं आपको दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती। आप खूबसूरत दिखेंगी। आपका वर्ष शानदार रहे। जे सिस्टर्स हमेशा के लिए। जो जोनस आप सबसे विचारशील शख्सियत हैं।”


जो ने वर्ष 2017 में टर्नर को प्रोपज किया था। कथित तौर पर दोनों गर्मियों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

प्रियंका और निक ने पिछले साल नवंबर में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। टर्नर और जो भी देश में आयोजित शादी और रिसेप्शन में शामिल हुए थे।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)