Solar and Lunar Eclipse 2021: जानें अगले साल कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
Solar and Lunar Eclipse 2021: जानें अगले साल कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस साल यानी 2020 में 14 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने जा रहा है। ये साल खत्म होने जा रहा है और कुछ ही दिनों में नए साल यानी साल 2021 का आगाज हो जाएगा।

नए साल के शुरुआत के साथ ही नए व्रत और त्योहार भी शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ ही नए साल में सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लगने लगेंगे। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आने वाले साल में चंद्र और सूर्य ग्रहण कब लगेंगे और इनका क्या समय होगा।


ग्रहण के लिहाज से नया वर्ष भी बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगले साल दो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse ) और दो सूर्य ग्रहण लगने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं किस दिन लगने जा रहा है ग्रहण

10 जून 2021, गुरुवार- सूर्य ग्रहण- वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने जा रहा है। उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप से ये ग्रहण दिखाई देने वाला है। भारत में ये ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा।

4 दिसंबर 2021, सूर्य ग्रहण- अगले साल यानी 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने वाला है। अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में यह ग्रहण दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण की दृश्यता भारत में बिल्कुल नहीं होगी।


26 मई 2021, चंद्र ग्रहण- अगले साल 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूर्ण चंद्र ग्रहण की तरह देखा जाने वाला है। भारत में यह एक उपच्छाया ग्रहण की तरह ही देखा जाएगा।

19 नवंबर 2021, चंद्र ग्रहण- अगले साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण दोपहर करीब साढ़े 11 बजे लगने जा रहा है। यह शाम 05 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक चंद्र रहने वाला है। भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)