Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

Eclipses of 2020: साल 2019 की समाप्ति सूर्य ग्रहण से हुई। 26 दिसंबर को 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) था। अब जबकि नया साल 2020 शुरू हो चुका है तब लोगों की दिलचस्पी इस वर्ष के सूर्य और चंद्र ग्रहण पर है। साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने जा रहे हैं। इनमें चार चंद्र ग्रहण हैं तो दो सूर्य ग्रहण। पहला चंद्र ग्रहण साल के शुरू में ही लगेगा। 10 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा और इसी साल दिसंबर में आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस तरह पूरे साल के दौरान कुल 6 ग्रहण पड़ेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि नए साल में कब-कब लगेंगे ग्रहण-

10 जनवरी 2020
चंद्र ग्रहण
ग्रहण का समय:  10 जनवरी को रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।



5 जून 2020
चंद्र ग्रहण
ग्रहण का समय: 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट से 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।


21 जून 2020
सूर्य ग्रहण
ग्रहण का समय: 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।


5 जुलाई 2020
चंद्र ग्रहण
ग्रहण का समय: 5 जुलाई सुबह 08 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।



30 नवंबर 2020
चंद्र ग्रहण
30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 5 बजकर 23 मिनट तक
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा।


14 दिसंबर 2020
सूर्य ग्रहण
14 दिसंबर शाम 7 बजकर 03 मिनट से 15 दिसंबर को 12 बजे तक
यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)