सॉल्ट में रितुपर्णा सेनगुप्ता संग नजर आएंगे चंदन रॉय सान्याल

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता चंदन रॉय सान्याल और अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता जल्द ही एक रोमांटिक ड्रामा में एक-दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं, जिसका शीर्षक सॉल्ट है।

सनी रे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी जोरो-शोरो पर है। रणजोय भट्टाचार्जी ने फिल्म में संगीत देने का काम किया है, जबकि अयन शील इसके डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी हैं।

फिल्म शंकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतमुर्खी स्वभाव का आर्किटेक्ट है। शंकर को अपने बॉस की गर्लफ्रेंड माया से प्यार हो जाता है। पहली बार डेट पर कहे गए एक अजीबोगरीब झूठ के चलते माया भी शंकर से काफी प्रभावित हो जाती है। फिल्म की पूरी शूटिंग कोलकाता और दार्जिलिंग में हुई है।

फिल्म की टैगलाइन में लिखा है : वन लाई – टू लाइव्स – लिटिल टाइम – एक्सेस सॉल्ट – चेंजेड लाइव्स फॉरेवर।

चंदन ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इसने उन्हें हॉलीवुड फिल्म ब्लू वैलेंटाइन की याद दिला दी है। इधर रितुपर्णा भी फिल्म में माया के किरदार को निभाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं।

–आईएएनएस

एएसएन/एसजीके

Share

Recent Posts

BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…

May 16, 2021

ऐसी फिल्में चाहता हूं, जिस पर 50 साल बाद गर्व कर सकूं: राजकुमार राव

अभिनेता ने अपनी फिल्मोग्राफी के बारे में साझा किया कि वह किय तरह की फिल्में…

May 15, 2021

Coronavirus Live Updates: दिल्ली में शुरू होगा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक, CM केजरीवाल

लेकिन राहत इसलिए है क्योंकि बीच में यह आंकड़ा 4 लाख के पार भी पहुंच…

May 15, 2021

Chand Raat Mubarak 2021 Messages: ईद के चांद के दीदार पर इन शानदार हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings के जरिए दें मुबारकबाद

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10 वीं शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर…

May 11, 2021

Eid ul Fitr 2021: ईद की खुशियां हजार! जानें क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार

ज्यादातर लोग ईद को इसी रूप में देखते-जानते और मानते हैं. लेकिन ईद मनाते क्यों…

May 11, 2021

जदयू MLC तनवीर अख्तर का कोरोना संक्रमण के कारण हुआ निधन, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने व्यक्त किया शोक

जदयू एमएलसी तनवीर अख्तर की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी है. पिछले दिनों…

May 8, 2021