नई दिल्ली: बॉलीवुड में फैशनिस्टा और स्टाइल आइकन के तौर पर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को जाना जाता है। सोनम कपूर एक बार फिर से अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से वह Harper’s Bazaar India मैगजीन के कवरशूट की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। सोनम के लेटेस्ट फोटो पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। यह मैगजीन की 12वीं एनीवर्सरी का स्पेशल इशू । सोनम के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है वहीं लोगों के काफी नेगेटिव कॉमेंट्स मिले हैं।
View this post on Instagram
लोगों को नहीं समझ आया सोनम का लुक
सोनम कपूर (Sonam Kapoor Instagram) ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने लुक्स के साथ बिंदास होकर एक्सपेरिमेंट्स करती हैं। बोल्ड फैशन कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करने की वजह से उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है। इस बार हार्पर्स बाजार इंडिया मैगजीन के शूट पर उनका एक लुक फिर से सुर्खियों में है। सोनम ने अब तक चार लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं जिनमें लेटेस्ट लुक पर ट्रोल हो रही हैं।
लोगों ने किए जहर और वल्गर जैसे कॉमेंट्स
इस तस्वीर में सोनम ने सिल्क डजेस सैटिन ड्रेस और ट्राउजर्स पहन रखे हैं। लोगों को सोनम का आउटफिट समझ में नहीं आया। एक यूजर ने लिखा है, ये कौन सा डिजाइन है आंटी। वहीं एक और ने लिखा है, ये क्या बाज सा बन गई। किसी ने सोनम को जहर तो किसी ने वल्गर लिखा है। वहीं शिवांगी दांडेकर और सोनम की चाची महीप कपूर को उनका लुक काफी पसंद आया है। सोनम की तस्वीर को उनकी कजन खुशी कपूर ने भी लाइक किया है।
घर से दूर घरवालों को मिस कर रहीं सोनम
सोनम कपूर अपने पति के साथ लंदन में हैं। वह लंबे वक्त से इंडिया से दूर हैं और फैमिली को मिस करती रहती हैं। उनके कई पोस्ट में इस बात का जिक्र मिलता है कि वह इंडिया आने के लिए बेताब हैं। लॉकडाउन के वक्त सोनम के कुकिंग के पोस्ट वायरल हुए थे। बीते कुछ वक्त से वह अपने ग्लैमरस लुक्स इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं।