सोनिया ने करुणानिधि की प्रतिमा का अनावरण किया

  • Follow Newsd Hindi On  

 चेन्नई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)| संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने रविवार को तमिलनाडु में दिवंगत द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया।

 द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी मुख्यालय में सोनिया गांधी का स्वागत किया।


सोनिया ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी, द्रमुक व अन्य दलों के नेताओं, फिल्म कलाकारों और उद्योगपतियों की मौजूदगी में द्रमुक मुख्यालय अन्ना अरिवालायम में पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की प्रतिमा का अनावरण किया।

अभिनेता से राजनेता बने रजनीकांत भी समारोह में शामिल हुए।

देर शाम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, स्टालिन, मुख्यमंत्री नायडू, विजयन, नारायणस्वामी और अन्य यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)