नई दिल्ली | कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी।
पार्टी के एक बयान में कहा गया, “उन्होंने (सोनिया गांधी) अपनी प्रार्थना में कहा कि प्रकाश का यह पर्व हर भारतीय के जीवन से असमानता और भेदभाव को समाप्त करेगा और सभी के लिए स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेगा।”
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने दिवाली के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। #HappyDeepavali pic.twitter.com/GzV5beVJVX
— Congress (@INCIndia) October 27, 2019
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “आप सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं। आपके लिए शांति व खुशहाली की कामना करता हूं।”
Wishing each and every one of you a #HappyDeepavali. May you be blessed with peace & happiness.
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/KINnpMfR6K
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 27, 2019