सोनिया, राहुल ने हंसराज भारद्वाज के निधन पर शोक जताया

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पूर्व कानून मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया। भारद्वाज का रविवार शाम 82 साल की उम्र में यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

कई सालों तक सांसद एवं कानून मंत्री के रूप में उनके काम को याद करते हुए सोनिया गांधी ने उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की।


उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर राहुल गांधी ने लिखा, “पूर्व राज्यपाल एवं कानून मंत्री, हंसराज भारद्वाज के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। लंबे वर्षो तक कांग्रेस पार्टी को दिए गए उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी से लड़ने में भगवान उनके परिवार एवं दोस्तों को शक्ति दें। ओम शांति।”

भारद्वाज की मृत्यु मैक्स अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से हुई, जहां उन्हें पिछले सप्ताह भर्ती कराया गया था।


भारद्वाज, राजीव गांधी, पी.वी. नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 2009 से 2014 तक कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में काम किया, जिस दौरान वह कई विवादों से घिरे थे।

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)