Sonpur Vidhan Sabha Seat: सोनपुर विधानसभा में बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ी टक्कर

  • Follow Newsd Hindi On  
Sonpur Vidhan Sabha Seat result and history

Sonpur Vidhan Sabha Seat: सोनपुर विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल की पसंदीदा सीट में एक मानी जाती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव इस जगह से दो बार जीत चुके हैं। इस सीट पर दो बार बीजेपी ने भी जीत दर्ज कर चुकी है। पिछले पांच चुनावों में तीन बार आरजेडी और दो बार बीजेपी का कब्जा रहा है। वर्तमान में आरजेडी के रामानुज प्रसाद यहां से विधायक हैं।

सोनपुर विधानसभा सीट से आरजेडी (RJD) के टिकट पर रामानुज प्रसाद ने एक बार फिर से अपनी दावेदारी पेश की हैं। वहीं, बीजेपी ने अपने पुराने प्रत्याशी विनय कुमार सिंह पर फिर से भरोसा जताया है। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को 13 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर होगा।


सोनपुर सीट का इतिहास

सोनपुर सीट पर अब तक कुल 16 चुनाव हुए हैं। इनमें चार बार कांग्रेस, तीन बार RJD, दो-दो बार BJP, जनता दल और एक-एक बार लोकदल, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता पार्टी, सीपीआई और निर्दलीय को जीत नसीब हुई है। इस सीट से लालू के चुनाव लड़ने के बाद बाद कांग्रेस को एक बार भी जीत नहीं मिल सकी।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर ब्राह्मण-राजपूत और यादव की संख्या ज्यादा हैं। वहीं रविदास और पासवान जाति के मतदाता भी निर्णायक साबित होते हैं।

कुल वोटरः 2.79 लाख


पुरुष वोटरः 1.51 लाख (54.1%)

महिला वोटरः 1.28 लाख (45.8%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 2 (0.00%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 में RJD के रामानुज प्रसाद ने BJP के विनय कुमार सिंह को 36,396 वोट से हराकर इस सीट पर तीसरी बार जीत दर्ज की थी। इससे पहले रामानुज प्रसाद फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में भी यहां से जीत चुके हैं।

Sonpur Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – विनय कुमार

आरजेडी – रामानुज प्रसाद

रालोसपा – हरिशंकर कुमार

Sonpur Vidhan Sabha winner :  सोनपुर के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Dr. Ramanuj Prasad RJD 86082 Vinay Kumar Singh BJP 49686
2010 Vinay Kumar Singh BJP 64676 Rabri Devi RJD 43991
OCT 2005 Ramanuj Prasad RJD 44139 Vinay Kumar Singh BJP 43026
FEB 2005 Ramanuj Prasad RJD 47680 Vinay Kumar Singh BJP 37129
2000 Vinay Kumar Singh BJP 72502 Prof. Ramanuj Prasad RJD 70212
1995 Raj Kumar Rai JD 38966 Birendra Narayan Singh INC 20953
1990 Raj Kumar Roy JD 46208 Birendra Narain Singh INC 42564
1985 Laloo Prasad LKD 34401 Raj Narain Singh INC 18182
1980 Lalu Prasad JNP(SC) 45041 Jawahar Prasad Singh INC(I) 35874
1977 Ram Sunder Das JNP 40747 Rameshwar Prasad Rai IND 15411
1972 Ram Jaipal Singh Yadav INC 34832 Ram Undar Das SOP 33556
1969 Ram Jaipal Singh Yadav INC 29331 Sheo Vachan Singh CPI 16919
1967 R.J.S. Yadav INC 26636 B.B. Roy BJS 14815
1962 Sheo Bachan Singh CPI 15047 Sulagan Prasad Yadav INC 14185
1957 Ram Binod Singh IND 8929 Sheobachan Singh CPI 8634
1951 Jagadish Sharma INC 5460 Sheo Bachan Singh CPI 4217

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)