Video: सोनू निगम ने इस सुपरस्टार पर साधा निशाना, बोले- म्यूज़िक इंडस्ट्री में भी माफ़िया राज, कल यहां भी हो सकता है सुसाइड

  • Follow Newsd Hindi On  
Video: सोनू निगम ने इस सुपरस्टार पर साधा निशाना, बोले- म्यूज़िक इंडस्ट्री में भी माफ़िया राज, कल यहां भी हो सकता है सुसाइड

Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से बॉलीवुड में भूचाल आ गया है। कई बॉलीवुड कलाकार खुलकर सामने आ रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री में गुटबाजी और माफिया राज के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अब मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने एक वीडियो पोस्ट कर बॉलीवुड के सिंगर्स की परेशानी के बार में बातें की हैं और बिना नाम लिए म्यूजिक इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधा है।

सोनू निगम ने कहा है कि कल को म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आप बुरी खबर सुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज सुशांत सिंह राजपूत मरा है कल कोई सिंगर, म्यूजिक कंपोजर, लिरिक्स राइटर भी मर सकता है। फिल्मों से ज्यादा बड़ा माफिया म्यूजिक इंडस्ट्री है, सबको लगता है कि हम बिजनेस को रूल करें। सोनू ने सलमान खान (Salman Khan) का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि एक सुपरस्टार अरिजीत सिंह जैसे सिंगरों को भी परेशान करते हैं।


सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कंगना रनौत बोलीं- यह सुसाइड नहीं, प्लान्ड मर्डर है

सोनू ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर गुरुवार रात पोस्ट किया है। लगभग 7.30 मिनट के इस वीडियो में सोनू कहते हैं-”पूरा भारत कई प्रेशर से गुज़र रहा है। मेंटल और इमोशनल प्रेशर सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद में। जो लाजमी है। जवान ज़िंदगी को जाते हुए देखना आसान बात नहीं है। इंडो-चाइना का जो चल रहा है। हमारे जवान घंटों लड़ने के बाद मरे हैं। भारतीय होने के साथ इंसान हूं। दोनों ठीक नहीं लग रहा। इंसान इंसान को मार रहा है। इस वी लॉग से एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं। फ़िल्मों से बड़ा माफिया म्यूज़िक में है।”

सुशांत की मौत का तमाशा बनाने के लिए मीडिया के साथ ट्रोलर्स पर भड़कीं कृति सेनन, जमकर लगाई लताड़

उन्होंने आगे कहा, “मैं समझ सकता हूं कि बिजनेस करना ज़रूरी है। लोगों को लगता है हम रूल करें। मैं कम उम्र में आ गया था तो निकल गया। जो नए बच्चे हैं उनके लिए बड़ा मुश्किल है। कितने लड़के, लड़कियां मुझे बोलते हैं। परेशान हैं वो। प्रोड्यूसर काम करना चाहता है, म्यूज़िक काम करना चाहता है, डायरेक्टर काम करना चाहता है, मगर म्यूज़िक कंपनी बोलेगी ये हमारा आर्टिस्ट नहीं है।”

सोनू निगम (Sonu Nigam) ने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि आप लोग म्यूज़िक को कंट्रोल करते हैं। आप रेडियो और फ़िल्मों में क्या बजेगा, कंट्रोल करते हैं। लेकिन ऐसा मत कीजिए, दुआ-बददुआ बहुत बड़ी चीज़ होती है। यह ठीक नहीं है। यह जो दो लोगों के हाथों में ताकत है ना। दो लोग हैं बस इंडस्ट्री में म्यूज़िक के लिए। दो कंपनीज़ हैं उनके हाथ में ताकत है कि इसको गवाओ इसको मत गवाओ।”


 

View this post on Instagram

 

You might soon hear about Suicides in the Music Industry.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

बॉलीवुड सिंगर ने कहा, “मेरे गाने कोई दूसरा एक्‍टर तय करता है। वही एक्‍टर जिसपर आजकल लोग उंगली उठा रहे हैं, वो कहता है इससे गाने मत गवाओ। उसने अरिजीत सिंह के साथ भी वही कर रखा है। ये क्या है? ये नहीं होने चाहिए। आप अपनी पॉवर का ऐसे इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। मुझे बुलाकर गाना गवाते हो फिर उसे डब करते हो। ये गलत है।”

सोनू निगम (Sonu Nigam) ने आगे कहा कि जब मेरे साथ ये ऐसा कर सकते हैं तो नए बच्चों के साथ क्या करते होंगे। वो आपकी सहायता चाहते हैं। थोड़ा सा दयालु बनिए। सोनू निगम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


सुसाइड करने से 3 दिन पहले सुशांत ने नौकरों को तनख्वाह देते हुए कही थी ये बात, हाउस हेल्प ने खोले राज!

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)