सपा से गठबंधन करके भाजपा को सत्ता से करेंगे बाहर : शिवपाल (लीड-1)

  • Follow Newsd Hindi On  

कानपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेंगे।

शिवपाल ने कानपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, हमारा संगठन 75 जिलों में पूरी तरह से तैयार है। हम भाजपा को रोकने के लिए तैयार हैं। समाजवादी पार्टी से गठबंधन हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि, प्रसपा का संगठन प्रदेश के सभी जिलों में तैयार हो गया है। संगठन 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है।

इससे पहले दीपावली पर अपने पैतृक आवास सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) समेत सभी छोटे दलों के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने प्रसपा को गठबंधन में शामिल करने की भी बात कही थी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। अखिलेश ने कहा था कि समाजवादी पार्टी सभी दलों के साथ तालमेल बैठने को तैयार है।

उन्होने कहा कि किसी भी बड़े राजनीतिक दल के साथ सपा गठबंधन नहीं करेगी। जसवंतनगर विधानसभा सीट प्रसपा के नेता के लिए छोड़ दी गई है, और पार्टी उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए भी तैयार है।


–आईएएनएस

वीकेटी/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)