चार्टर्ड प्लेन से UP लाया जाएगा खूंखार अपराधी विकास दुबे, MP पुलिस यूपी STF को करेगी हैंडओवर

  • Follow Newsd Hindi On  
Shocking revelation about Jai wife close to Vikas Dubey

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में पकड़े गए यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) को जल्द ही एमपी पुलिस यूपी पुलिस को हैंडओवर (Handover) करेगी। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक पता चला है कि यूपी एसटीएफ (UP STF) के अधिकारी चार्टर्ड प्लेन से इंदौर (Indore) पहुंचेंगे और विकास दुबे को अपने साथ लेकर आएंगे।

मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक विकास दुबे की मेडिकल जांच भी जा रही है, जिसमें कोरोना परीक्षण (COVID-19 Test) भी किया जाएगा। इसके अलावा एमपी पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इतनी सख्ती के बावजूद भी विकास दुबे के कब और कैसे उज्जैन पहुंचा? किसके संपर्क में आया? किसने शरण दी? अब इस पूरे मामले की जांच करने की तैयारियां की जा रही है।


फूल बेचने वाले ने पहचाना

एक खबर में इस बात का दावा किया जा रहा है कि एक फूल बेचने वाले शख्स के सुराग पर विकास दुबे गिरफ्त में आया। दरसअल मास्क उतरने के बाद फूल वाले से विकास दुबे ने बातचीत की। विकास की शक्ल देख फूल वाले को उस पर शक हुआ था, जिसके बाद उसने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को विकास दुबे की जानकारी दी।

प्राइवेट सिक्योरिटी के गार्ड एक पुलिस जवान के साथ महाकाल मंदिर कैंपस में पहुंचा यहां उन्होंने विकास दुबे को पकड़ा। विकास दुबे से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद विकास दुबे को महाकाल स्थित चौकी पर लाया गया। पुलिस के जाल में खुद को फंसते देख विकास दुबे ने खुद का परिचय दिया।


गाड़ी की नंबर प्‍लेट पर लिखा था हाईकोर्ट

देवास गेट पुलिस ने 2 लोगों को लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की एक गाड़ी (मारुत ब्रेजा) के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, इसी गाड़ी से विकास महाकाल मंदिर पहुंचा था। इस गाड़ी की नम्बर प्लेट पर हाईकोर्ट लिखा हुआ है। महाकाल मंदिर में वीआईपी पास के माध्यम से विकास दुबे दाखिल हुआ था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)