कोरोना को मात देने के लिए रोज खाएं पालक, मजबूत होगा इम्यून सिस्टम तो दूर रहेगी हर बीमारी

  • Follow Newsd Hindi On  
Spinach is best immunity booster eat daily know here benefits

कोरोना वायरस ने जिस तरह पूरी दुनिया में अपने पैर पसारे है वो वाकई चिंता का विषय है। अभी तक इस खतरनाक बीमारी का इलाज तो नहीं मिल सका। लेकिन ऐसा नहीं कि लोगों ने इस खतरनाक वायरस को शिकस्त न दी हो।

अगर आप खबरों पर नज़रें दौड़ाएंगे तो आपको भी ये अच्छे से मालूम हो जाएगा कि ये वायरस कमजोर इम्यूनिटी वालों को सबसे पहले अपनी चपेट में लेता है। इसलिए दुनियाभर के डॉक्टर कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने की सलाह दे रहे हैं।


कमजोर शरीर को यह वायरस जल्दी ही जकड़ लेता है, इसलिए पौष्टिक आहार लें। ऐस में आज हम आपको पालक खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पालक (Spinach) आयरन का बेहतरीन स्रोत है।

इसलिए हर उम्र के लोगों को इसका सेवन करना चाहिए, ताकि आपकी इम्यून सिस्टम और बेहतर हो सकें। पालक में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन के होता है। इसी तरह पालक में कैल्शियम, आयरन और बीटा कैरेटेनॉयड्स होता है।

दरअसल पालक एक लो-कैलोरी फूड है, जिसको वजन घटाने के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। खासकर गर्मियों के मौसम में पालक का सेवन काफी अधिक होता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है।


पालक खाने के फायदे (Benefits of Spinach)

पालक विटामिन ए का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से न सिर्फ केवल आंखों की रोशनी बेहतर होती है, बल्कि, यह इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग भी बनाता है। रोज़ाना पालक का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।

पालक (Spinach) मसल्स बनाने में मदद करता है। यह पोषक तत्वों जैसे विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें, फोलेट, आयरन और ल्यूटिन पाया जाता है। पालक में प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, साथ ही इनमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।

ये नैचुरल केमिकल्स एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो बीमारियों, बैक्टेरिया और कीटाणुओं से शरीर को सुरक्षित रखते हैं। पालक में विटामिन सी और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर्स हैं पालक खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हमारी खबर इस तथ्य की पुष्टि नहीं करती है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)