श्रीलंका बम धमाके : कुमारस्वामी ने कहा- लापता हैं कर्नाटक जेडीएस के सात कार्यकर्ता

  • Follow Newsd Hindi On  
श्रीलंका बम धमाके : कुमारस्वामी ने कहा- लापता हैं कर्नाटक जेडीएस के सात कार्यकर्ता, दो की मौत

रविवार को ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए आठ बम धमाकों में वहां की पुलिस के मुताबिक अब तक 290 लोगों की मौत की खबर है और लगभग 500 लोग घायल हैं। मृतकों में 36 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मरने वालों छह भारतीय हैं।

आपको बता दें कि भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को भारत की लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश की मौत की पुष्टि की थी। जबकि केरल के मुख्यमंत्री ने एक अन्य भारतीय नागरिक पीएस रासीना का नाम मृतकों में जोड़ा था।


इस मामले में एक और खबर कर्नाटक से आई है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का कहना है कि उनकी पार्टी जनता दल सेक्युलर (जदएस) के सात कार्यकर्ता श्रीलंका में हुए बम धमकों के बाद से गायब हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा पर थे। जिनमें से दो की मरने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मैं गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट को लेकर भारतीय उच्चायोग के साथ लगातार संपर्क में हूं।

विदेश मंत्रालय ने दो जेडीएस कार्यकर्ताओं की मौत की पुष्टि कर दी है। जिनके नाम केजी हनुमानथरयप्पा और एम रंगरप्पा हैं। दोनों की राजधानी कोलंबो में हुए धमाके में मौत हुई है। कार्यकर्ताओं की मौत पर कुमारस्वामी ने कहा, ‘जेडीएस कार्यकर्ताओं की मौत से मुझे गहरा सदमा पहुंचा है। उन्हें मैं निजी तौर पर जानता था। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं।’


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)