मगरमच्छों और साँपों के साथ खेलने वाले स्टीव इरविन की ऐसे हुई थी मौत, जानें उनके बारे में कुछ रोचक बातें

  • Follow Newsd Hindi On  
मगरमच्छों और साँपों के साथ खेलने वाले स्टीव इरविन की ऐसे हुई थी मौत, जानें उनके बारे में कुछ रोचक बातें

क्रोकोडाइल हंटर के नाम से मशहूरऑस्ट्रेलिया के पशु-प्रेमी स्टीव इरविन (Steve Irwin) का जन्म 22 फरवरी 1962 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। स्टीव इरविन खासतौर पर मगरमच्छों को पकड़ने के लिए पर जाने जाते थे। इसलिए उनको क्रोकोडाइल हंटर (Crocodile Hunter) भी कहा जाने लगा। वो एक टीवी शो भी होस्ट करते थे, जिसका नाम क्रोकोडाइल हंटर था।

मगरमच्छों और साँपों के साथ खेलने वाले स्टीव इरविन की ऐसे हुई थी मौत, जानें उनके बारे में कुछ रोचक बातें


स्टीव इरविन (Steve Irwin) को मगरमच्छ और सांप जैसे जानवरों से बहुत प्यार था। जहां लोग इन खतरनाक जानवरों को देखकर दूर भागते थे वो उनके साथ खेलते थे। आइए जानते हैं स्टीव इरविन (Steve Irwin) के बारे में खास बातें:

मगरमच्छ और मछलियां पालने का शौक

स्टीव ने कभी भी जानवरों का विशेषज्ञ बनने के लिए कोई पढ़ाई नहीं की। उन्होंने जानवरों के साथ इतना वक्त बिताया कि वह उनकी रग-रग से वाकिफ हो गए। माना जाता है कि सभी जानवरों में मगरमच्छ उनके सबसे पसंदीदा थे। अपने पिता से ही उन्होंने मगरमच्छ पकड़ना और उन्हें संभालना सीखा। इसके बाद तो उनका वह सफर शुरू हुआ जिसने उन्हें दुनियाभर में मशहूर बना दिया। कहते हैं कि स्टीव मगरमच्छों को अपने किसी पालतू जानवर की तरह रखते थे। इतना ही नहीं कई खतरनाक मछलियों के साथ भी वह ऐसा ही किया करते थे।

मगरमच्छों और साँपों के साथ खेलने वाले स्टीव इरविन की ऐसे हुई थी मौत, जानें उनके बारे में कुछ रोचक बातें


स्टीव मगरमच्छ के लिए इतने दीवाने थे कि उन्होंने अपना हनीमून भी उन्हीं के साथ बिताया। दरअसल स्टीव अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर थे। वहां दोनों ने सोचा क्यों न स्टीव और उनके मगरमच्छ प्रेम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जा। उन्होंने आगे ऐसा ही किया। डिस्कवरी, नेशनल जियोग्राफिक और एनिमल प्लैनेट जैसे चैनलों पर छाए रहने वाले स्टीव को ‘क्रोकोडाइल हंटर’ या ‘क्रोकोडाइल डंडी’ जैसे कई नामों से जाना जाता था। 200 से ज्यादा देशों में उनके शो को दिखाया जाता था। उस शो में स्टीव सांप और मगरमच्छ से खतरनाक जंग करते दिखते थे, जिसको देखकर लोग हैरान रह जाते थे। टीवी के जरिए वो घर-घर फेमस हो गए। 2001 में स्टीव इरविन ने हॉलीवुड में काम किया। उस समय की कॉमेडी फिल्म डॉ. डूलिटिल में उन्होंने अभिनय किया था।

मछली के कारण हुई मौत

स्टीव ने वन्य जंतुओं के कल्याण और उनके प्रति लोगों की दुर्भावना को दूर करने की दिशा में बहुत काम किया था और उन्होंने मगरमच्छों, सांपों और अन्य कई जंतुओं पर बेहतरीन फिल्में भी बनाई थी। स्टीव की मृत्यु 4 सितंबर, 2006 को एक दुर्घटना में हुई थी। बड़े-बड़े मगरमच्छों को आसानी से काबू में करने वाले स्टीव को एक स्टिंगरे नाम की एक जहरीली मछली ने काट लिया। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में ग्रेट बैरियर रीफ इलाके में यह हादसा हुआ। उनकी मृत्यु समुद्र के भीतर शूटिंग करने के दौरान हुई।


आस्ट्रेलिया : मछली के हमले में तैराक की मौत

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)