सतना में बस पलटी, 4 की मौत, 37 घायल

  • Follow Newsd Hindi On  

सतना, 20 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार की सुबह निजी यात्री बस के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है और 37 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से आठ की हालत गंभीर है। घटना स्थल राजधानी से लगभग 500 किलोमीटर दूर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरपाटन थाना क्षेत्र में हिनौता से अमरपाटन आ रही यात्री बस तिराही गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।


थाना प्रभारी आर पी मिश्रा ने बताया कि, “इस हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 37 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।”

प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार, बस के पलटते ही कई यात्री नीचे दब गए और चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, उसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)