सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कीर्ति आजाद को मिली कैंपेन कमिटी की कमान

  • Follow Newsd Hindi On  
सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कीर्ति आजाद को मिली कैंपेन कमिटी की कमान

कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कीर्ति आजाद को पार्टी ने कैंपेन कमिटी की कमान सौंपी है।

Image


बता दें, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। सुभाष चोपड़ा पहले भी दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन के पुराने नेता हैं। इसके अलावा शीला दीक्षित के काफी करीबी माने जाते थे। लोकसभा चुनाव से पहले शीला दीक्षित को दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई थी। तब अजय माकन को हटाकर शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने पिछले महीने इस पद के लिए चार नाम भेजे थे। इनमें सुभाष चोपड़ा, जय प्रकाश अग्रवाल ,अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली का नाम शामिल था। इनमें सुभाष चोपड़ा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा था।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)