Sultanganj Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: इस सीट पर पांचवी बार चुनाव जीतने की कोशिश में जदयू, क्या इस बार बदलेगा यहां के लोगों का मिजाज

  • Follow Newsd Hindi On  
J&K DDC Elections: बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 7वें चरण का मतदान

Sultanganj Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की वजह से सुल्तानगंज की देश में अलग पहचान है। कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इस सीट पर जदयू लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चुका है। जदयू जीत का पंच लगाने की तैयारी में है। ऐसे में महागठबंधन जदयू को हराने के लिए हरसंभव विकल्प की तलाश में है।

नए परिसीमन से पहले सुल्तानगंज और धोरैया भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में आता था। लेकिन परिसीमन के बाद खगड़िया लोकसभा से निकलकर गोपालपुर व बिहपुर भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में आ गया। धोरैया और सुल्तानगंज बांका लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा बन गया। यह विधानसभा क्षेत्र 1980 से 2005 तक आरक्षित रहा।


सुल्तानगंज सीट 1951 में अस्तित्व में आई। अब तक हुए 17 चुनावों में ज्यादातर कांग्रेस को ही जीत मिली है, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में यहां जदयू का दबदबा रहा है। सुल्तानगंज में कांग्रेस को 8 बार जीत मिली है तो 4 बार जदयू ने बाजी मारी है। पिछले दो चुनावों से जदयू के सुबोध रॉय ने जीत हासिल की है।

Sultanganj Vidhan Sabha : विधानसभा चुनाव 2010 और 2015 के नतीजे 

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सुबोध राय ने बीएलएसपी (BLSP) के हिमांशु पटेल को हराया था। बोध राय को कुल 63 हजार 345 वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर पर रहे हिमांशु पटेल को कुल 49 हजार 312 वोट मिले थे। जबकि तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय ललन कुमार को कुल 14 हजार 73 वोट मिले थे।

2010 में हुए विधानसभा चुनाव  के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर JDU के सुबोध राय ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के रामावतार मंडल को शिकस्त दी थी। सुबोध राय को कुल 34 हजार 652 वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर पर रहे रामावतार मंडल को कुल 29 हजार 807 वोट मिले थे।


2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

  • जदयू- ललित कुमार मंडल
  • प्लूरल्स पार्टी- किरण मिश्रा
  • कांग्रेस- ललन यादव

Sultanganj Vidhan Sabha winner : सुल्तानगंज सीट से अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Subodh Roy JD(U) 58931 Himanshu Prasad RLSP 44898
2010 Subodh Rai JD(U) 34652 Ramavatar Mandal RJD 29807
OCT 2005 Sudhanshu Shekhar Bhask JD(U) 48063 Ganesh Paswan RJD 36367
FEB 2005 Sudhanshu Shekhar Bhaska JD(U) 50827 Ganesh Paswan RJD 44507
2000 Ganesh Paswan SAP 22159 Phanindra Choudhary RJD 39252
1995 Fanindra Choudhary JD 45538 Ganesh Paswan SAP 26480
1990 Fanindra Choudhary JD 38593 Ambika Prasad INC 29347
1985 Umesh Chandras Das INC 27303 Kampany Pas LKD 17625
1980 Nand Kumar Manjhi INC(I) 26117 Fanindra Choudhary JNP(SC) 16380
1977 Jageshwar Mandal JNP 31480 Ram Raksha Pra Yadav INC 19045
1972 Ram Raksha Pd. Yadav INC 24170 Jageshwar Mandal NCO 20008
1969 Ram Raksha Prasad Yadav INC 21262 Baijnath Mandal CPI 20555
1969 Suresh Prasad Yadav INC 8835 Jai Prakash Mishra IND 8635
1967 B.P. Sharma PSP 22179 B. Mandal CPI 13945
1962 Debi Prasad Mahto INC 23397 Banarsi Prasad Sharma PSP 9999
1957 Sarswati Devi INC 18037 Banarsi Pd. Sharma PSP 14400
1951 Rash Bihari Lal INC 12485 Banarsi Prasad Sharma SP 9416

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)