कुछ साल पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद सुनील ने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। लेकिन गुप्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी को आज भी याद किया जाता है। लेकिन कई बार सुनील और कपिल को ऑफस्क्रीन कई बार साथ में स्पॉट किया गया। अब सुनील ग्रोवर ने कहा है कि वह कपिल शर्मा से नाराज नहीं है।
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कहा है कि, वह कपिल शर्मा से नाराज नहीं हो सकते हैं। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, कपिल शर्मा बहुत फनी हैं। इसके बाद सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि उन्हें कपिल की कौन-सी बात बहुत अच्छी लगती है तो उन्होंने कहा कि उनकी तत्परता।
बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान साल 2020 में कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ अपने मौजूदा संबंध के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, ”सुनील पाजी से मुलाकात होती रहती हैं। हम हाल ही में गुरदास मान के बेटे की शादी में पंजाब में मिले थे। इसके बाद मैं दिल्ली में एक शादी में उनसे मिला था।”
”छोटी-छोटी वो चीजें जो होती हैं उससे रिश्ते तो खत्म नहीं होते हैं। सुनील एक बेहतरीन एक्टर हैं। जब मैंने अलग-अलग कलाकारों के साथ काम किया तो मुझे महसूस हुआ कि उनसे बहुत कुछ चीजें सीखने वाली हैं। मैंने सुनील पाजी से बहुत चीजें सीखी हैं और फ्यूचर में अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है तो साथ काम करने में बहुत मजा आएगा।”