Super Flower Moon 2020 Date, Timings in India: 7 मई को दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, जानिए कहां और कैसे देगा दिखाई

  • Follow Newsd Hindi On  
Super Flower Moon: 7 मई को दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, जानिए कहां और कैसे देगा दिखाई

Super Flower Moon May 2020 Date, Timings in India: साल 2020 का अगला और आखिरी सुपरमून 7 मई को दिखाई देगा। इस दिन चांद अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। 7 मई के बाद आप सुपर पिंक मून (SuperMoon) को अगले साल यानि 27 अप्रैल 2021 में देख पायेंगे। इसे सुपर फ्लावर मून, कोर्न प्लांटिंग मून और फूल मिल्क मून भी कहा जाता है।

नासा के अनुसार, सुपर फ्लावर मून भारतीय समयानुसार गुरुवार 7 मई की शाम 4.15 बजे अपने चरम पर होगा और पूरी तरह चमकदार दिखाई देगा। यानी इस समय ये पृथ्वी के बेहद करीब होगा। संयोग से Super Flower Moon 2020 की इस घटना को लोग भारत में नहीं देख पाएंगे, क्योंकि उस समय भारत में दोपहर हो रही होगी। हालांकि इस खूबसूरत खगोलीय घटना को ऑनलाइन देख सकते हैं।


पिछली बार सुपरमून 7 अप्रैल 2020 को दिखाई दिया था और इसे सुपर पिंक मून कहा गया। लेकिन यदि आप सोच रहे हैं कि एक सुपरमून क्या है और इसे सुपरमून क्यों कहा जाता है तो आपको इंटरनेट पर कहीं और जानें की ज़रूरत नहीं है। यहां हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

जानिए क्या है सुपरमून (What is a supermoon)

एक सुपरमून ऑर्बिट पृथ्वी के सबसे करीब होता है। पृथ्वी से ज्यादा नज़दीकी के कारण, चंद्रमा इस दौरान बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। आमतौर पर पृथ्वी और चंद्रमा के बीच औसत दूरी 384,400 किलोमीटर होती है। जो सुपर मून के समय कुछ कम हो जाती है। इस बार चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी 361,184 किमी की ही रह जायेगी। सुपरमून के कारण चांद हर दिन के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखाई देता है। इसे Flower Moon नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि ये फूलों के खिलने का समय होता है।

How to watch Super Flower Moon from India – livestream

साल 2020 का अंतिम सुपरमून (सुपर फ्लॉवर मून) 7 मई को शाम 4:15 बजे भारत में दिखाई देगा, इसलिए उजाला होने के कारण देश में लोग इसे आकाश में नहीं देख सकेंगे। हालांकि ऑनलाइन वेबसाइटों पर इसे आराम से घर बैठे लाइव देखा जा सकेगा। Slooh और Virtual Telescope जैसे लोकप्रिय यूट्यूब चैनल सुपरमून की लाइवस्ट्रीम की मेजबानी करने के लिए जाने जाते हैं। आने वाले समय में उनके YouTube चैनल पर एक लाइव लिंक उपलब्ध हो सकते हैं।


सुपरमून के बाद लगेगा चंद्र ग्रहण

बता दें कि सुपरमून के बाद 5 जून को चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। ये ग्रहण 5 जून की रात से शुरू होगा जो भारत में भी दिखाई देगा। जून की 21 तारीख को ही सूर्य ग्रहण भी लगेगा।


Eclipses of 2020: साल 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण का समय और तारीख, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)