सुरेश अंगड़ी के निधन पर गृहमंत्री, रक्षामंत्री व भाजपा अध्यक्ष ने दुख जताया

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा है कि अपने कार्यो और व्यवहार के कारण सुरेश अंगड़ी हमेशा याद किए जाएंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने शोक संदेश में कहा, “रेल राज्यमंत्री और कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अंगड़ी के निधन के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई। राष्ट्र और पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।”


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह एक अच्छे प्रशासक, अनुभवी सांसद थे और एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके परिवार और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, “केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह एक उल्लेखनीय नेता थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया और अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ समाज की सेवा की। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार और अनुयायियों के साथ हैं।”

–आईएएनएस


एनएनएम/एसजीके

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)