सुशांत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम, कंगना ने लगाए ये आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
Sushant used to lock his room and cry a lot

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केके सिंह ने रिया के ऊपर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के अकाउंट से 17 करोड़ रुपए निकालने की बात कही है।

सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि सुशांत के पिता ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत केस दर्ज किया है। पटना पुलिस के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने जांच के लिए चार पुलिस अधिकारियों की टीम गठित कर मुंबई भेजा है। चारों पुलिस अधिकारी मुंबई पहुंचे चुके हैं। मुंबई पुलिस की मदद से इस मामले की जांच की जाएगी।


कंगना का आरोप-  अचानक गायब हो गई थी रिया

वहीं इस मामले में लगातार आवाज उठा रहीं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से कहा गया है,”रिया पिछले 6 महीने से सुशांत के साथ थी, उसने महेश भट्ट को उनके मनोचिकित्सक के रूप में नियुक्त कर रखा था और उसकी मौत से दो दिन पहले ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। खुशी है कि अब इस पूरी बात की जांच की जाएगी।”

सुशांत की तीन कंपनियों में से दो में रिया थीं डायरेक्टर

बता दें कि सुशांत की तीन में से दो कंपनियों में रिया डायरेक्टर थी। एक कंपनी में रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती एडिशनल डायरेक्टर था। पहली पूछताछ के दौरान रिया ने फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं दी थी। तीनों कंपनियों में सुशांत ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इन्वेस्टमेंट किया था। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ की थी। वहीं कुछ ही दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

अब तक 39 लोगों के बयान दर्ज

देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 39 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। लेकिन कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि बाहरी होने के चलते कुछ लोग उनका करियर खराब कर रहे थे इसी के चलते परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।


सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने अमित शाह से लगाई गुहार- एक्टर की मौत की CBI जांच हो

सुशांत की आखिरी फिल्म Dil Bechara ने तोड़े रेटिंग के सारे रिकॉर्ड, IMDb पर मिले 10/10 प्वाइंट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)