स्विट्जरलैंड के ‘लैंडव्येहर बैंड’ की जयपुर में मनमोहक प्रस्तुति

  • Follow Newsd Hindi On  

 जयपुर, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| स्विट्जरलैंड के फ्रीबॉर्ग शहर के राजकीय विंड आर्केस्ट्रा बैंड ‘लैंडव्येहर’ ने यहां अल्बर्ट हॉल में शनिवार शाम अपनी मनमोहक प्रस्तुति से शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  बैंड के 120 सदस्यों ने वेस्टर्न क्लासिकल, वेस्टर्न पॉपुलर, इंडियन क्लासिकल तथा फ्यूजन धुनों के साथ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। पर्यटन विभाग के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम में परम्परागत स्विस धुनों के साथ पुरानी भारतीय लोकप्रिय फिल्मी धुनों की आकर्षक प्रस्तुति की गई। ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त स्लम डॉग मिलिनेयर फिल्म के अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गीत ‘जय हो’ की धुन पर दर्शक झूम उठे।


विश्व प्रसिद्ध ऑकेस्ट्रा के अध्यक्ष, बेनडिक्ट हायोज ने बताया कि भारत-स्विट्जरलैंड मैत्री कार्यक्रम के तहत दोनों देशों के मध्य सौहार्द्रपूर्ण संबंधों को बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के आरम्भ में पर्यटन विभाग के निदेशक एवं स्विट्जरलैंड की स्वास्थ्य एंड सामाजिक मामलों की मंत्री डिनेरे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुम्भारम्भ किया।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)