UP : स्वतंत्र देव सिंह को मिली प्रदेश भाजपा की कमान

  • Follow Newsd Hindi On  
UP : स्वतंत्र देव सिंह को मिली प्रदेश भाजपा की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपने अध्यक्ष को बदला है, पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है, स्वतंत्र देव सिंह को तुरंत प्रभाव से पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है। स्वतंत्र देव सिंह से पहले महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष थे। महेंद्र नाथ पांडे अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं और भाजपा की एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत उनकी जगह स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि स्वतंत्र देव सिंह भी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है।


गौरतलब है कि स्वतंत्र देव सिंह के पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। लोकसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र देव सिंह मध्य प्रदेश के प्रभारी थे। उनकी देखरेख में भाजपा ने मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया और भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीती। स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। सितंबर 2017 में  वे विधान परिषद के निर्वाचित हुए थे।


UP उपचुनाव : पूर्व सांसद डिंपल यादव रामपुर से लड़ सकती हैं चुनाव


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)