टाटा साहित्योत्सव के 10 साल पूरे

  • Follow Newsd Hindi On  

 मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)| देश के सबसे पुराने साहित्योत्सव ने 10 साल पूरे कर लिए हैं।

  इसका 10वां आयोजन इसी महीने मुंबई में होगा, जिसमें विलियम डेलरिपल, जेरी पिंटो और लिजा रे सहित कई मशहूर लेखक व चिंतक भाग लेंगे। यहां 14 से 17 नवंबर तक चलने वाले साहित्योत्सव के अंतर्गत विभिन्न सत्रों के कार्यक्रम नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिग आर्ट्स, पृथ्वी थिएटर, सेंट पॉल्स इंस्टीट्यूट और लिटिल वेव्स बुक शॉप में होंगे।


आयोजकों ने बताया कि आमंत्रित प्रमुख वक्ताओं में अलेक्जेंडर मैककॉल स्मिथ, एंथनी होरोवित्ज, मोनिका अली, मैरी रॉबिनसन, ए.सी. ग्रेलिंग, शांता गोखले, पेरुमल मुरुगन, के. सच्चिदानंदन, सवामी अग्निवेश, यशवंत सिन्हा, शुभा मुद्गल और विशाल भारद्वाज शामिल हैं।

इस साहित्योत्सव की शुरुआत लेखक अनिल दांडेकर ने की थी। इस बार बच्चों के लिए दो दिनी ‘लिटिल फेस्टिवल’ आयोजित करने की भी उनकी योजना है। इसमें 7 से 12 साल उम्र के बच्चे भाग ले सकेंगे।

आयोजकों के मुताबिक, इस साहित्योत्सव में अमूमन 40,000 लोग पहुंचा करते हैं।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)