Tabu Birthday: जानें आज तक कुंवारी क्यों हैं तब्बू? खुद बताई थी वजह

  • Follow Newsd Hindi On  
Tabu Birthday: जानें आज तक कुंवारी क्यों हैं तब्बू? खुद बताई थी वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1970 को हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी जगह बना लेने के बाद भी तब्बू आज तक कुंवारी हैं। तब्बू ने अब तक शादी क्यों नहीं की इसका जवाब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद ही दिया था।

तब्बू 1980 से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से तब्बू का इंटरेस्ट बचपन से ही फिल्मों में था। उन्होंने काफी कम उम्र में ही फिल्मों में एंट्री ले ली थी। मशहूर अभिनेता देव आनंद ने तब्बू को अपनी फिल्म ‘हम नौजवान’ में काम करने का मौका दिया था।


इस वक्त उनकी उम्र महज 14 साल की थी। इस फिल्म में उन्होंने फिल्म में एक दुष्कर्म पीड़िता का किरदार निभाया। इसी किरदार से दर्शक तब्बू के अभिनय के फैन हो गए थे।

एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने सिंगल होने का कारण बताते हुए कहा था कि, अगर आज मैं सिंगल हूं तो वह सिर्फ अजय देवगन की वजह से। तब्बू ने कहा था, ‘मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। यह दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से आजतक मैं सिंगल हूं और इसकी वजह सिर्फ अजय है।

उन्होंने आगे कहा था कि, मैं उससे कहती भी थी कि वो मेरे लिए शादी लायक एक लड़का ढूंढ़ दे। लेकिन उसने नहीं ढूंढा। मुझे उम्मीद है कि उसे अब इस बात का अफसोस जरूर होगा। मेरा और अजय का रिलेशन इसलिए स्ट्रॉन्ग है क्योंकि हम दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अजय बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब वो आस-पास होते हैं तो कोई भी इंसान स्ट्रेस फ्री हो जाता है। हमारा रिश्ता बहुत अलग है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)