टैक्स रेड को लेकर पंजाब कमीशन एजेंट हड़ताल पर

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। पंजाब में आढ़तियों के रूप में पहचाने जाने वाले कमीशन एजेंट, आयकर विभाग की ओर से छापे के बाद चार दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। इनलोगों का मानना है कि छापे केंद्रीय कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए आयकर विभाग की ओर से मारे गए हैं।

राज्य में पंजाब आढ़ती एसोसिएशन का नेतृत्व रविंदर सिंह चीमा करते हैं। इसके अलावा एक और फेडरेशन ऑफ आढ़तिया है, जिसके अध्यक्ष विजय कालरा हैं। दोनों संगठन हड़ताल पर चले गए हैं।


इन संघों का कहना है कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए इनपर छापे मारे गए हैं।

चीमा ने कहा, किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की वजह से सरकार की बदले की कार्रवाई के विरोध में सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखेंगे।

पंजाब सरकार के अनुसार, राज्य में 14 प्रमुख आढ़तियों को टैक्स नोटिस दिए गए हैं।


इसपर पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के आंदोलन को समाप्त करवाने में असफल रहने पर केंद्र सरकार अब आढ़तियों को निशाना बनाकर उनके आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। आढ़ती पहले दिन से ही किसानों के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)