तैमूर भूखा नहीं है : करीना

  • Follow Newsd Hindi On  

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)| सोशल मीडिया पर अपने बेटे तैमूर अली खान के ट्रोल होने के बाद, अभिनेत्री करीना कपूर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं ने ट्रोल किया था कि तैमूर को देख कर लग रहा है कि वह भूख से मरा जा रहा है और करीना अच्छी मां नहीं है।

‘वीरे द वीडिंग’ की अभिनेत्री अरबाज खान के चैट शो ‘पिंच’ में एक ऑनलाइन कमेंट दिखा रही थी, जिसमें लिखा था, “तैमूर भूखा मर रहा है।”


करीना ने कहा, “लेकिन वो भूखा नहीं मर रहा है। वास्तव में, मुझे लगता है कुछ ज्यादा ही खा रहा है आजकल। मोटा लग रहा है।”

अभिनेता सैफ अली खान से शादी करने वाली अभिनेत्री करीना ने भारत में पापराज्जी संस्कृति के बढ़ने पर भी चिंता जताई।

उसने आश्चर्य जताया कि कैसे लोग उसके दो वर्षीय बेटे तैमूर की जिंदगी में इतनी रुचि ले सकते हैं।


उन्होंने कहा, “मीडिया को देखो, उन लाइटों को देखो..आश्चर्य है मीडिया क्या कर रहा है। कई बार वे अपनी सीमा को लांघ देते हैं.खासकर जब तैमूर की बात आती है। वह क्या खा रहा है? वह कहां जा रहा है?..मीडिया लगातार उसका पीछा कर रहा है। कभी-कभी यह चलता है, लेकिन प्रतिदिन?”

उन्होंने कहा, “वह केवल दो वर्ष का है। उसे उसकी जिंदगी जीने देना चाहिए।”

 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)