Taj Mahotsav 2020: आज से शुरु हो रहा है ताज महोत्सव, जानें इस बार क्या रहेगा खास

  • Follow Newsd Hindi On  
Taj Mahotsav 2020: आज से शुरु हो रहा है ताज महोत्सव, जानें इस बार क्या रहेगा खास

Taj Mahotsav 2020: मोहब्बत की नगरी आगरा में 18 से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव की धूम रहेगी। इस बार आयोजन की थीम ‘संस्कृति के रंग, ताज के संग’ रखी गई है। 10 दिन चलने वाला यह महोत्सव कला, शिल्प, संस्कृति एवं व्यंजन का एक अनोखा संगम होता है। कार्यक्रम की शुरुआत 18 फरवरी से ही हो जाएगी। 18 फरवरी को शाम 6.40 बजे से ब्रज की होली, चरकुला और मयूर डांस की प्रस्तुति वृंदावन के पंडित मुरारीलाल शर्मा के ग्रुप के कलाकार करेंगे। रात्रि आठ बजे से रामायण पर आधारित सत्य समर्पण नाटिका। 19 फरवरी को शाम पांच बजे से सुगम संगीत, डांस, संगीत, तबला वादन होंगे। महोत्सव के बारे में सारी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.tajmahotsav.org पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

10 दिन तक रहेगी कार्यक्रमों की धूम


सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर ग्रुप कथक, क्लासिकल डांस होंगे। शिल्पग्राम में रात आठ बजे निजामी ब्रदर्स की कव्वाली होगी। 20 फरवरी को स्थानीय कलाकारों के बैंड, गायन, लोक गायन, गजल, शास्त्रीय संगीत, तबला पखावज जुगलबंदी, कथक, मणिपुरी डांस के कार्यक्रम होंगे।

रात्रि आठ बजे सूफी सेमी क्लासिकल की प्रस्तुति सारेगामा फेम राजस्थान के मोहम्मद अमन की प्रस्तुति होगी। 21 फरवरी को भगवान शिव पर नृत्य नाटिका मुख्य आकर्षण होगी, जिसे आरुषि पोखरियाल निशंक पेश करेंगी। 22 फरवरी को रात आठ बजे रियलिटी स्टार नाइट में हेमंत ब्रजवासी धमाल मचाएंगे।

23 फरवरी को आकाशवाणी की ओर से मुशायरा होगा। 24 फरवरी को नीति मोहन की बॉलीवुड नाइट होगी। 25 फरवरी को रात आठ बजे से भोजपुरी नाइट में सुरेश कुशवाह, लखनऊ भोजपुरी गीत संगीत के रंग बिखेरेंगे। 26 को कवि सम्मेलन होगा। 27 फरवरी को फरवरी को रात आठ बजे से बॉलीवुड नाइट में मीत ब्रदर्स प्रस्तुतियां देंगे।


Taj Mahotsav 2020: Artists List Hindi

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)