तीन साल पहले लापता हुआ था शख्स, पत्नी ने TikTok पर किन्नर के साथ इश्क लड़ाते पकड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  
उत्तर प्रदेश: टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए युवक चलती ट्रैक्टर पर कर रहा था स्टंट, गिरकर हुई मौत

आजकल लोगों में टिक टॉक (TikTok) पर दनादन वीडियो बनाने का खुमार चढ़ा हुआ है। वैसे तो TikTok को लेकर आए दिन अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं। बुद्धिजीवी लोग इस ऐप्‍प की आलोचना भी करते हैं। लेकिन यह शायद पहला ऐसा मामला होगा जब टिकटॉक की वजह से एक महिला को तीन साल पहले लापता हुए उसके पति का पता लगा। मामला तमिलनाडु के विल्‍लूपुरम का है।

दरअसल, तमिलनाडु के कृष्णागिरी में रहने वाला सुरेश तीन साल पहले 2016 में काम की तलाश में अपनी पत्नी जया प्रदा और दो बच्‍चों को छोड़कर घर से चला गया था। इसके बाद वह लापता हो गया और घर लौट कर नहीं आया। सुरेश की पत्नी, उसके परिवार वाले और रिश्तेदार उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला। परेशान होकर महिला के परिवार ने उसके गुम होने की रिपोर्ट भी लिखवाई। पुलिस के काफी खोजबीन के बाद भी तीन वर्षों तक सुरेश का कोई सुराग नहीं मिला।


पढ़ें: तमिलनाडु: Tik Tok के लिए पड़ी डांट, तो 2 बच्चों की मां ने कर ली आत्महत्या

लेकिन, अभी कुछ दिन पहले जया प्रदा के ए‍क रिश्‍तेदार ने TikTok पर कुछ ऐसा देखा कि सभी के कान खड़े हो गए। रिश्‍तेदार को TikTok के वीडियो में एक आदमी दिखा जिसकी शक्‍ल हूबहू सुरेश से मिलती थी। जब जया प्रदा ने इस बात की पुष्‍टि कर दी कि वह उसका पति ही है तब विल्‍लूपुरम पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। फिर क्‍या था पुलिस ने उसके पति का झट से पता लगा लिया।

पढ़ें: Tik Tok ने भारत में लॉन्च किया नया सेफ्टी फीचर ‘Device Management’


मीडिया खबरों के अनुसार, पारिवारिक वजहों से नाराज होने के कारण सुरेश घर छोड़कर चला गया था। वह होसुर में एक ट्रैक्‍टर कंपनी में मैकेनिक का काम करता था और उसके किसी ट्रांसजेंडर महिला के साथ रिश्‍ते थे। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “TikTok वीडियो में उसके साथ वो ट्रांसजेंडर महिला भी थी और हमने विल्‍लूपुरम के ट्रांसजेंडर संगठन के जरिए उन्‍हें ढूंढ निकाला।” खबरों की मानें तो पुलिस ने जया प्रदा और सुरेश को समझा-बुझा कर वापस उनके घर भेज दिया है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)