Taraiya Vidhan Sabha Seat: RJD के दबदबे वाली तरैया विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  
बगहा विधानसभा सीट पश्चिमी चंपारण जिले में है। ये सीट एक जमाने में कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। साल1957 से लेकर 1985 तक इस सीट पर कांग्रेस की ही पकड़ रही और पार्टी लगातार चुनाव जीतती रही। कांग्रेस ने अब तक 9 बार इस सीट पर अपनी विजय पताका फहराई।

Taraiya Vidhan Sabha Seat: तरैया विधानसभा क्षेत्र में गत 30 साल में कभी भी एक ही पार्टी का बहुत लंबे समय तक प्रभुत्व नहीं रहा है। इस सीट पर आरजेडी, लोजपा, जनता दल और बीजेपी ने बारी-बारी से जीत का स्वाद चखा है। पिछले चुनाव में यहां राजद के मुंद्रिका राय (Mundrika Rai) ने जीत हासिल की थी।

तरैया विधानसभा सीट से इस बार बीजेपी (BJP) ने अपने पुराने प्रत्याशी जनक सिंह को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं आरजेडी (RJD) के टिकट पर यहां से लाल महतो महागठबंधन के उम्मीदवार चुन गए हैं। RJD ने अपने मौजूदा विधायक मुद्रिका प्रसाद को इस बार टिकट नहीं दिया है। ऐसे में इस बार की जंग रोमांचक हो गई है।


तरैया विधानसभा सीट का इतिहास

साल 1967 में अस्तित्व में आई इस सीट पर अब तक कुल 13 बार चुनाव हुए हैं। इनमें तीन बार RJD, दो-दो बार BJP, जनता दल, कांग्रेस और जनता पार्टी और एक-एक बार LJP और संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी ने जीत हासिल की है। वर्तमान में भी तरैया विधानसभा सीट पर RJD कब्जा है।

जनक सिंह यहां से 2010 में भाजपा से और फरवरी 2005 में लोजपा के टिकट पर जीते थे। अगर इस सीट पर हुए पिछले पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे पर नजर डालें तो तीन बार यह सीट RJD को जीत मिली है। जबकि एक बार LJP और एक बार BJP को भी यहां जीत मिली है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस सीट पर यादव और राजपूत वोटरों का खासा दबदबा है, दोनों की संख्या 40 फीसदी के बताई जाती है। यादव वोटरों की वजह से ही यहां आरजेडी का वर्चस्व कायम रहा है।


कुल वोटरः 2.89 लाख

पुरुष वोटरः 1.55 लाख (53.6%)

महिला वोटरः 1.34 लाख (46.3%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 6 (0.002%)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

तरैया विधानसभा सीट पर RJD कब्जा है और 2015 में यहां से उसके प्रत्याशी मुद्रिका प्रसाद राय ने BJP के जनक सिंह को 20,440 वोट से हराया था।

Taraiya Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – जनक सिंह

आरजेडी – सिपाही लाल महतो

लोजपा – मुद्रिका प्रसाद

Taraiya Vidhan Sabha winner :  तरैया के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Mudrika Prasad Roy RJD 69012 Janak Singh BJP 48572
2010 Janak Singh BJP 26600 Tarkeshwar Singh INC 19630
OCT 2005 Ram Das Roy RJD 29615 Janak Singh BJP 22802
FEB 2005 Janak Singh LJP 22241 Ramdas Roy RJD 21743
2000 Ram Das Ray RJD 40680 Janak Singh BJP 40415
1995 Ram Das Rai JD 44859 Janak Singh BJP 17841
1990 Rajeo Pratap Singh JD 38694 Ram Das Roy BJP 29941
1985 Ram Das Rai BJP 19827 Rajendra Singh Kashyap INC 18954
1980 Prabhu Nath Singh INC(I) 28042 Ramdas Rai BJP 19879
1977 Dharam Nath Singh JNP 39195 Prabhunath Singh INC 9059
1972 Prabhu Nath Singh INC 34227 Ram Das Roy BJS 10904
1969 Prabu Narain Singh JAP 13926 Raj Kumari Devi INC 13109
1967 D. Singh SSP 10548 R. Devi INC 9713

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)