Tarapur Vidhan Sabha Seat: तारापुर विधानसभा सीट पर RJD या फिर JDU किसका पलड़ा कितना भारी?

  • Follow Newsd Hindi On  
Bajpatti Vidhan Sabha Seat result and history

बिहार की तारापुर विधानसभा सीट जमुई के अंतर्गत आती है। तारापुर विधानसभा सीट 1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। तारापुर में हुए हाल के चुनावो में आरजेडी और जेडीयू के बीच कड़ा मुकाबला होते आया है। फिलहाल इस सीट पर जेडीयू का कब्जा है।

तारापुर सीट का इतिहास


साल 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, तब यहां से राय बासुकीनाथ ने जीत दर्ज की थी।1957 के चुनाव में भी कांग्रेस (Congress) की टिकट पर राय बासुकीनाथ ने फिर जीत हासिल की थी। 1962 में कांग्रेस के टिकट पर जयमंगल सिंह ने विरोधियों को धूल चटाई तो 1967 में बीएन प्रशांत ने सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की थी।

1969 में तारापुर विधानसभा सीट से तारणी प्रसाद सिंह ने शोषित दल के टिकट पर फतह हासिल की। 1972 में तारणी प्रसाद सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट पर एक बार फिर जीत हासिल की थी। 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी की टिकट पर कौशल्या देवी ने सभी विरोधियों को मात दे दी थी।

1980 के तारापुर सीट से सीपीआई कैंडिडेट नारायण यादव पर जीत हासिल की थी। 1985, 1990, 1995, 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट पर शकुनी चौधरी ने अपना दबदबा कायम रखा, हालांकि हर बार शकुनी चौधरी ने अलग अलग पार्टी से चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जनता का भरोसा हासिल किया। 2010 में नीता चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने तारापुर में जीत हासिल की है।


Tarapur  Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

तारापुर विधानसभा सीट पर वोटरों की संख्या 456549 है। यहां की 87.63 फीसदी आबादी ग्रामीण और 12.37 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) का अनुपात कुल जनसंख्या से क्रमशः 15.1 और 1.97 है।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट एमएल चौधरी ने 66 हजार 411 वोट हासिल किए थे। वहीं हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के कैंडिडेट शकुनी चौधरी को 54 हजार 464 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट एमएल चौधरी ने हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) के कैंडिडेट शकुनी चौधरी को 11 हजार 947 वोट से हरा दिया था।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

मीना देवी- लोक जनशक्ति पार्टी

जीतेंद्र कुमार – राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से,

कन्हैयालाल मिश्र- निर्दलीय

जदयू प्रत्याशी- डॉ. मेवालाल चौधरी

राजद -दिव्या प्रकाश

Tarapur Vidhan Sabha : सिकंदरा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 M L Choudhary JD(U) 66411 Sakuni Choudhary HAM(S) 54464
2010 Neeta Choudhary JD(U) 44582 Shakuni Choudhary RJD 30704
2005-10-01 Shakuni Chaudhury RJD 32828 Rajeev Kumar Singh JD(U) 32217
2005-02-01 Shakuni Choudhary RJD 34643 Rajeev Kumar Singh JD(U) 28829
2000 Shakuni Choudhary RJD 68864 Rajiv Kumar Singh SAP 39247
1998 Parvati Devi AGP 41612 Sushil Kumar Singh RJD 39600
1995 Shakuni Choudhary SAP 37338 Narayan Yadav CPI 34888
1990 Shakuni Choudhary INC 47303 Narayan Yadav CPI 25670
1985 Shakuni Choudhary IND 42338 Vijaya Lakshmi Devi INC 28781
1980 Narayan Yadav CPI 17711 Tarni Prasad Singh INC(I) 15161
1977 Kaushalaya Devi JNP 19195 Tarini Prasad Singh INC 16740
1972 Tarni Prasad Singh INC 21096 Ram Chander Prasad Sao IND 8545
1969 Tarni Prasad Singh SHD 16413 Jaimangal Singh INC 12194
1967 B. N. Parsant SSP 29160 R. Sah INC 15765
1962 Jaimangal Singh INC 20201 Bijoy Narain Prasant SOC 11594
1957 Basukinath Rai INC 16878 Bijoy Narain Prasant IND 5013
1951 Rai Basukinath INC 9757 Pradhuman Sinha SP 5251

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)