Tarari Vidhan Sabha Seat: तरारी के अखाड़े में किसकी होगी जीत, ये रहा इस सीट का समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: चुनाव परिणाम के पूर्व प्रत्याशी पहुंचे भगवान की शरण

Tarari Vidhan Sabha Seat: भोजपुर जिले में आने वाले तरारी विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी पारा चढ़ गया है। तरारी से चुनाव के अखाड़े में एक तरफ एनडीए गठबंधन है तो दूसरी ओर विपक्षी दलों का महागठबंधन होगा। फिलहाल से इस सीट पर CPIMLL पार्टी के विधायक सुदामा प्रसाद हैं।

तरारी सीट का इतिहास

तरारी विधानसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। अभी तक यहां सिर्फ दो बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। ये विधानसभा सीट आरा लोकसभा का ही हिस्सा है। इससे पहले इसे तीरो विधानसभा के नाम से जाना जाता था। पिछले चुनाव में इस सीट पर Communist Party of India (ML) को जीत मिली थी।


इस सीट का चुनावी समीकरण

तरारी सीट पर यादव, भूमिहार और मुस्लिम मतदाता काफी संख्या में हैं। इस क्षेत्र में इनकी आबादी 10 प्रतिशत से ज्यादा है। यहां 75 हजार से अधिक भूमिहार जाति के वोटर हैं। साल 2015 में 53.2 प्रतिशत वोटिंग इस सीट पर दर्ज की गई थी।

कुल वोटरः 2.98 लाख

पुरुष वोटरः 1.62 लाख (54.3%)


महिला वोटरः 1.36 लाख (45.6%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 7 (0.001%)

तरारी विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के पिछले विधानसभा चुनाव में तरारी विस क्षेत्र में महज 272 वोटों से जीत-हार हुई थी। यहां से कुल 14 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। भाकपा माले के सुदामा प्रसाद को 44,050 मत मिले थे। वहीं पूर्व विधायक सुनील पांडे की पत्नी व लोजपा उम्मीदवार गीता पांडे को 43,778 वोट मिले थे।

Tarari Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – कौशल कुमार विद्यार्थी

भाकपा माले – सुदामा प्रसाद

रालोसपा – संतोष सिंह चंद्रवंशी

जाप – संजय राय

Tarari Vidhan Sabha winner : तरारी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Sudama Prasad CPI(ML)(L) 44050 Gita Pandey LJP 43778
2010 Narendra Kumar Pandeyalias Sunil Pandey JD(U) 48413 Adib Rizvi RJD 34093

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)