Teacher Recruitment: यूपी में 69 हजार भर्ती में कुल 5764 पदों पर होगी भर्ती

Follow न्यूज्ड On  

Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 69 हजार शिक्षक भर्ती में तीसरे चक्र में होने वाली भर्ती के लिए कुल रिक्त पद 4631 हैं। वहीं 1133 पदों को एससी अभ्यर्थियों(Sc candidates)  से भरा जाएगा। इस भर्ती में अभी तक 62398 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 196 पद बदायूं व 184 पद हरदोई में रिक्त हैं।

इसके लिए मेरिट लिस्ट से रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। इस भर्ती में 1237 नियुक्ति पत्र विसंगतियों के कारण रोके गए हैं। वहीं 1133 पदों पर एसटी अभ्यर्थी न मिल पाने के कारण इन्हें एससी अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। लगभग एक दर्जन जिलों में 100 से ज्यादा पद रिक्त रह गए हैं।

इसमें कासगंज में 113, बदायूं -196, जौनपुर में 118, मिर्जापुर में 105, सीतापुर में 146, खीरी 170, रामपुर में 118, सुलतानपुर में 124, बाराबंकी में 133 और गोण्डा में 112 पद रिक्त हैं। जल्द ही मेरिट सूची जारी करते हुए काउंसिलिंग करवाई जाएगी। लम्बे समय से अभ्यर्थी तीसरी सूची जारी करने की मांग कर रहे थे।

Share

Recent Posts

‘टाइगर 3’ में घातक एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी कटरीना

अभिनेत्री जो कि आगामी रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा 'सूर्यवंशी' और हॉरर कॉमेडी 'फोन भूत'…

June 11, 2021

निखिल जैन से मेरी शादी वैध नहीं, हम बहुत पहले अलग हो गए थे : नुसरत जहां

नुसरत ने कहा कि निखिल ने उनकी जानकारी के बिना उनके अकाउंट से पैसे निकाले…

June 9, 2021

Mi 11 सीरीज ने 45 दिन में रिकॉर्ड 300 करोड़ की बिक्री दर्ज की

एमआई 11 (Mi 11) और एमआई 11 एक्स प्रो (Mi 11X Pro) दोनों में रेवोल्यूशनरी…

June 9, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत खराब, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती

कमलनाथ को सर्दी,खांसी और बुखार की समस्या बताई जा रही है जिसका चेकअप करवाने के…

June 9, 2021

NCB ने Sushant Singh Rajput के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

एनसीबी ने हैदराबाद से सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया गया है और मुंबई लाया जा…

May 28, 2021

BJP के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

उनका इलाज पटना के ही एक निजी अस्‍पताल में हो रहा था। उनके बेटे ने…

May 16, 2021