बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर और नीतीश कुमार पर नीशाना साध रहे हैं। सोमवार को नीतीश सरकार पर तेजस्वी ने एक बार फिर से हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, यदि एक महीने के अंदर बिहार में 19 लाख बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला तो हम सड़कों पर जन आंदोलन करेंगे।
ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने कहा कि, “भाजपा नीत नीतीश सरकार ने वादानुसार अगर एक महीने के अंदर 19 लाख नौकरी नहीं दी तो खेत-खलिहानों से लेकर सड़कों पर विशाल जन आन्दोलन होगा। 1 करोड़ 56 लाख मतदाताओं ने कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई जैसे हमारे मुद्दों पर भरोसा किया है। हम उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। कड़ा संघर्ष जारी रहेगा।”
भाजपा नीत नीतीश सरकार ने वादानुसार अगर एक महीने के अंदर 19 लाख नौकरी नहीं दी तो खेत-खलिहानों से लेकर सड़कों पर विशाल जन आन्दोलन होगा।
1 करोड़ 56 लाख मतदाताओं ने कमाई,दवाई, पढ़ाई,सिंचाई जैसे हमारे मुद्दों पर भरोसा किया है।हम उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे।कड़ा संघर्ष जारी रहेगा
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 23, 2020
इसके अलावा बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, “नीतीश कुमार भीष्म पितामह हैं, 15 साल में 60 बड़े घोटाले हुए हैं। भ्रष्टाचारियों का बचाव करना नीतीश कुमार की फितरत है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “जदयू चोरी से सत्ता में आई है। बिहार में नीतीश कुमार का दल तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। राजद सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कैबिनेट के दर्जनों मंत्री पर संगीन आरोप हैं।”