नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ राजद (RJD) ने भी अब केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश भर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच राजद ने 21 दिसंबर को बिहार बंद का कॉल दिया है।
वहीं तेजस्वी यादव ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर नीतीश कुमार ने बिहार बंद के दौरान चालाकी दिखाने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा। राजद ने ट्वीट किया, “हम लोग 21 को शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिरोध करेंगे, बिहार बंद करेंगे। पार्टी की ओर से भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है। फिर भी अगर पुलिस ने किसी पर बल प्रयोग किया, नीतीश कुमार ने कुछ चालाकी दिखाने की कोशिश की, तो अंजाम बुरा होगा।”
हम लोग 21 को शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिरोध करेंगे, बिहार बंद करेंगे। पार्टी की ओर से भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है। फिर भी अगर पुलिस ने किसी पर बल प्रयोग किया, नीतीश कुमार ने कुछ चालाकी दिखाने की कोशिश की, तो अंजाम बुरा होगा।”
–@yadavtejashwi जी pic.twitter.com/9fKXY2RjNd— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 20, 2019
इससे पहले 19 दिसंबर को भी नागरिकता कानून के खिलाफ वाम दलों ने बिहार बंद किया था। जिसका मिलाजुला असर देखने को मिला।